इटावा: फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया, मेडिकल परीक्षण कर कोर्ट में पेश किया
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अभियुक्त का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा के अंतर्गत औना गांव के रहने वाले सुशील कुमार को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।