इटावा: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर छोटे भाई ने तमंचा से बड़े भाई की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार: एसएसपी
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने कर दी हत्या, सोमवार शाम 5 बजे यह खुलासा ssp संजय कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने बताया 9 अप्रैल की रात्रि एक बजे क्षेत्र के नगला मुलू विभौली गांव में प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई लाल सिंह के विरोध करने पर छोटे भाई सिंटू ने रात के अंधेरे में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी छोटे भाई सिन्टू को गिरफ्तार कर लिया है