पूंगल: ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित गाड़ी खेतों में जाकर पलटी, 682 आरडी के पास हुई घटना
Poogal, Bikaner | Mar 27, 2026 पूगल थाना क्षेत्र में 682 आरडी के पास एक बोलेरो गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यदर्शी व समाजसेवी सत्तासर निवासी राजेश कड़ेला के अनुसार बोलेरो गाड़ी पूगल की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर खेतों में जाकर पलट गई।