अरवल: सदर प्रखंड में लू से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 गर्मी और लू से बचाव को लेकर सोमवार 3:00 बजे सदर प्रखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नाटक के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि यदि किसी को हीट वेव अपने चपेट में लेता है तो उसका तत्काल उपचार कैसे करें। बताया गया कि तेज धूप तथा गर्मी के बीच घर से बाहर निकलते समय आवश्यक सुरक्षा का इंतजाम जरुर रखें।