अरवल: पखरपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जिला पदाधिकारी ने किया संबोधन
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 सोमवार शाम 4:00 पखरपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संवाद का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि स्थानीय समस्याओं को समझना और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बेझिझक अपनी बात रखें।