अरवल: प्रसादी में लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को किया गया जागरूक
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 सोमवार शाम 4 बजे प्रसादी इंग्लिश बाजार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू और भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सर्वमंगला संस्कृतिक मंच के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, नाटक के माध्यम से लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर में बाहर न निकलने जैसी सावधानियों की जानकारी दी गई।