अरवल: सदर प्रखंड में लू और गर्मी से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 सोमवार दोपहर 3: 30 बजे सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू और भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रोचक और प्रभावशाली ढंग से गर्मी व लू से बचाव के उपायों को प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।