अरवल: डीएम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र दिया
Arwal, Arwal | Apr 21, 2025 सदर प्रखंड के फखरपुर में आयोजित महिला संवाद के दौरान सोमवार दोपहर 2:00 बजे डीएम कुमार गौरव ने महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री के संदेश पत्र का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि संदेश पत्र के माध्यम से महिलाओं को स्वालंबी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।