पटना ग्रामीण: चौरसिया राजनीतिक चेतना सम्मेलन में तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले मंच पर झड़प, मचा हड़कंप
रविवार की शाम 5 बजे पटना में आयोजित 'चौरसिया राजनीतिक चेतना सम्मेलन' में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन से पहले मंच पर आपसी झड़प हो गई। कार्यक्रम की मंच व्यवस्था को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और आयोजकों के बीच तीखी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर हालात को संभालने की कोशिश की।