पटना ग्रामीण: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार तेजस्वी पर भड़के, कहा- 'गाली नहीं, संवैधानिक भाषा सीखें'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर पर पटना रविवार की दोपहर 3 बजे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "राजनीति में पढ़ना-लिखना ज़रूरी नहीं होता, लेकिन अगर विपक्ष का नेता 'सूत्र' की जगह 'मूत्र' बोले, तो यह भाषा नहीं, लंपटता है।"नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि व्यंग्य और गाली के बीच फ़र्क होता है।