पटना ग्रामीण: पटना: शराबी पिता ने 6 साल के बेटे की जान ली, करबिगहिया इलाके में फैली सनसनी
पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करविगहिया स्थित एक होटल में शनिवार की रात एक शराबी पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सन्नी का परिवार लखीसराय से रोज़गार की तलाश में पटना आया था और होटल में सफाई का काम करता था। शनिवार को परिवार ने होटल में एक कमरा लिया था।