पटना ग्रामीण: बिहार में चरमराई कानून-व्यवस्था पर तेज प्रताप यादव बोले- जल्द गिरेगी नीतीश सरकार
पटना में रविवार की शाम 6 बजे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब शासन चलाने में सक्षम नहीं हैं और प्रशासन भी अपराधियों से मिला हुआ है।