पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने मोबाइल चोरी गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद: पटना सदर डीएसपी
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार पुलिस टीम ने छापेमारी कर इन सभी को पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी, लूट और छिनतई की घटनाओं में प्रयुक्त कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और ये शहर में लगातार सक्रिय थे।