गरौठा: अड़जरा विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट का आरोप, सरकारी रजिस्टर फाड़े, वीडियो वायरल, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज
गुरसराय के अड़जरा कम्पोजिट विद्यालय में प्रभारितप्रधानाध्यापक से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। प्रधानाध्यापक ने सरकारी रजिस्टर फाड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।