पीपलदा: अयाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 30, 2024 जिले की अयाना पुलिस ने थाना इलाके में बुधवार को सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तो पर दाव लगाकर जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बुधवार दोपहर 1 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अयाना पुलिस ने जुआं खेलते किशन कुमार,जगदीश बैरवा, अनिल कुमार,विष्णु,नरेंद्र, महेंद्र टीकमचंद को गिरफ्तार कर उनसे 3475 रुपये बरामद किए है।