पीपलदा: इटावा पुलिस ने एक वर्ष से न्यायालय से फरार 2 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 30, 2024 इटावा पुलिस ने एक वर्ष से विभिन्न मामलो में न्यायालय से फरार चल रहे 2 स्थायी वारंटियों को बुधवार को सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेदसिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर इटावा पुलिस ने हेमराज पुत्र देवीलाल मोची निवासी उम्मेदपुरा व यशवंत चौहान पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है