पीपलदा: खातोली कस्बे में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से लिए 15 सैंपल
Pipalda, Kota | Oct 28, 2024 खातोली क़स्बे में त्यौहारी सीजन को देखते हुए सोमवार को दोपहर 3 बजे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने 15 मिठाइयों की दुकानों पर पहुँचकर विभिन्न मिठाइयों के सेम्पल लिए। टीम अचानक खातोली कस्बे में पहुँची ओर विभिन्न रेस्टोरेंट पर बन रही मिठाइयों के सेम्पल लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जगदीश सोनी ने जानकारी दी।