गुमला: तालाब में हाथ-पैर धोने के दौरान फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत
Gumla, Gumla | Aug 13, 2026 करंज थाना क्षेत्र के करौंदा जोर गांव निवासी अनूप इंदवार (30) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर करंज पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि अनूप बुधवार को धान की बिचड़ी उखाड़ने खेत गया था। काम के दौरान उसने शराब का सेवन किया था। बिचड़ी उखाड़ने के बाद वह तालाब में हाथ-पैर धोने गया तभी फिसलकर गहरे पानी में चला गया।