धरहरा प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धरहरा बूढ़ानाथ महादेव मंदिर और मानगढ़ स्थित भदैया स्थान मंदिर से रविवार की संध्या लगभग 7:00 बजे भगवान शिवजी की भव्य बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “जय शिव शंकर” के जयकारों