पोड़ैयाहाट: भागलपुर-दुमका मार्ग पर डांडे मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर रविवार को डांडे मोड़ में बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई ।पीछे बैठा दूसरा शख़्स गंभीर रूप से घायल हो गया । मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भोरिया गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के रूप में हुई है। दूसरा घायल दिनेश यादव है जो इस गांव का रहने वाला है।