नरकटिया: सदर डीएसपी शेखर चौधरी ने शुक्रवार को फुलवार नाका का किया उद्घाटन,शराब तस्करी व क्राइम पर लगेगी लगाम
बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार में शुक्रवार को सदर डीएसपी ने नए नाका का फीता काट कर उद्घाटन किया। साथ ही नाका में दरोगा गुलशन कुमार को नाका का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जिले से नाका के लिए गाड़ी व पुलिस उपलब्ध कराया गया है। इससे फुलवार उत्तरी,फुलवार दक्षिणी व रोहिनिया सहित अन्य पंचायतो में क्राइम व शराब तस्करी पर लगाम लगेगा। पहले तस्कर खुलेआम तस्करी करते थे।