नरकटिया: झखिया मेला के पास गुरुवार को एक अज्ञात 60 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कट कर हुई मौत
झखिया मेला के पास एक अज्ञात 60 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। शव की पहचान नही हो पाई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने सम्बंधित थाना को सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत व्यक्ति शर्ट,स्वेटर व लुंगी पहना है। मृत व्यक्ति के पैर व माथे में गम्भीर चोट के निशान है। शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया है।