कोईलवर: बीरमपुर गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर गिधा पुलिस ने भेजा जेल
गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव से एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वर्गीय चंद्र मौली पांडे के पुत्र विजय पांडे को हिरासत में लिया। थाना लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार की दोपहर 2:30 जेल भेज दिया गया