कोईलवर: जमालपुर बाजार के समीप बिजली के तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी आग, चालक झुलस गया
कोईलवर–छपरा फोरलेन जमालपुर बाजार के पास रविवार दोपहर लगभग 12:30 एक तेज रफ्तार कंटेनर बिजली के तार से टकराते ही आग की चपेट में आ गया। बता दे कोईलवर से बबुरा की ओर जा रहा बंद बॉडी कंटेनर अचानक ऊपर बिजली के तार से संपर्क में आया और देखते ही देखते वाहन धु धु कर जलने लगा। चालक के गंभीर रूप से झुलस गया जिसे डायलॉग 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया।