कोईलवर: बीरमपुर गांव में बच्चे का लाकेट काटने का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के बीरमपुर गांव का एक वीडियो रविवार की शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा एक युवक को कमर में रस्सी बांधकर बैठाया गया है। आरोप है कि युवक ने एक छोटे बच्चे के गले से लाकेट काट लिया जिसके उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।