कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिल देव चौक के समीप शनिवार की देर शाम 7:30 बजे सड़क हादसे में एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबुरा की ओर से आ रहा एक तेज़ रफ्तार ट्रक कोईलवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का पहिया मजदूर के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।