कोईलवर: बिजली के तार के संपर्क में आने से कंटेनर में लगी आग, घायल चालक की CHC कोईलवर में हुई मौत, पहचान मौत के बाद हुई
कोईलवर–छपरा फोरलेन पर जमालपुर बाजार के समीप रविवार दोपहर एक बंद बॉडी कंटेनर अचानक आग की चपेट में आ गया। कंटेनर गुजरते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया, जिससे कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। इसी दौरान चालक करंट की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। नीचे इलाज के लिए कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।