इमामगंज: आमस में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विवेक कुमार ने संभाला पदभार, शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
Imamganj, Gaya | Jul 27, 2026 आमस प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विवेक कुमार ने सोमवार को आमस बीआरसी कार्यालय में अपना योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद आमस शिक्षक संघ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव नदीम अख्तर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अभिनंदन किया।