कुंडा: हथिगवां के जहानाबाद फ्लाईओवर पर कार हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत
हथिगवां के जहानाबाद फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम 6 बजे एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कोलकाता निवासी मंजू भद्र और बुलबुल मित्र की मौत हो गई, जबकि आशीष चक्रवर्ती और उनकी पत्नी मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं। सभी दिल्ली जा रहे थे। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।