कोचस: कोचस में सैंडबॉक्स इंटरनेशनल स्कूल की वैन पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल, दो छात्रों की हालत गंभीर
Kochas, Rohtas | Aug 4, 2026 कोचस थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव स्थित तीखे मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर छात्रों से भरी एक निजी स्कूल की मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. दुर्घटना में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें स