शिकोहाबाद: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा लाखों रुपए के आभूषण और नकदी लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, मुकदमा दर्ज
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक गांव की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा घर से लाखों के आभूषण व नगदी लेकर चली गई। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया 18 मार्च की सुबह छात्रा का पिता अपनी 21 वर्षीय बेटी को छोड़ने के लिए महाविद्यालय में आया था। उसके बाद से ही चली गई।