शिकोहाबाद: मक्खनपुर NGR पंचायत में भव्य कंस मेले का शुभारंभ इंजीनियर सुमित प्रताप सिंह ने किया
मक्खनपुर नगर पंचायत अंतर्गत लगने वाला प्राचीन कंस मेला का शुभारंभ बुधवार को साढ़े छह बजे पुलिस चौकी के सामने बड़े-बड़े गेट पर फीता काटकर किया गया। प्राचीनतम कंस मेला का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र इंजीनियर सुमित कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी वार्ड मेंबर एवं नगर के काफी संख्या में व्यक्ति उपस्थित रहे।