शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के जेएस यूनिवर्सिटी प्रकरण में दो दिन बाद राजस्व विभाग की टीम जांच अधिकारियों को सौंपेगी रिपोर्ट
शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड़ स्थित बनी जेएस यूनिवर्सिटी में फर्जी मार्कशीट प्रकरण में विवि के कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को जयुपर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं जांच अधिकारी जेएस विवि की जांच करने में जुटे है वहीं राजस्व विभाग की टीम बिल्डिंग की पैमाइस करने लगी हुई है। गुरूवार शाम छह बजे करीबन बताया गया कि दो दिन बाद राजस्व विभाग की टीम रिपोर्ट सौपेंगी।