शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र गढ़ी एवरन में युवक ने विषैली दवा का सेवन किया, बिगड़ी हालत में जिला अस्पताल लाया गया
थाना नारखी क्षेत्र गढ़ी एवरन निवासी युवक मनीष ने अज्ञात कारणों के चलते गुरूवार शाम साढ़े चार बजे करीबन किसी विषैली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उसका इलाज कराया गया। इस दौरान उसके साथ आये लोगों ने मीडिया को जानकारी दी। फिलहाल इलाज कराया गया है।