शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त करन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सिद्धकापुरा थाना नसीरपुर फिरोजाबाद को दौराने चैकिंग गुरूवार शाम पांच बजे करीबन 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ करन सिंह की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बंध में थाना नसीरपुर पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही हुई।