बेल्थरा रोड: उभांव थाना क्षेत्र से हाईस्कूल की छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र से हाइस्कूल की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। करीब 14 वर्षीय छात्रा विगत 13 मार्च को स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि रास्ते में अज्ञात लोगों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री की काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।