बगहा: बिनवलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, थरुहट महाविद्यालय क्लब विजेता
बगहा-2 के बिनवलिया में हुए फुटबॉल फाइनल में थरुहट महाविद्यालय क्लब ने टी.एस. क्लब हरनाटांड़ को हराकर जीत हासिल की। यह मुकाबला बजरंगबली ग्राउंड में खेला गया जहां दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का मकसद युवाओं को प्रोत्साहित करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना बताया गया।