प्रतापगढ़: सराय देवराय गांव से ई-रिक्शा लेकर निकला अधेड़ हुआ लापता, परिजन ने थाने में की शिकायत
कोतवाली देहात अंतर्गत सारय देवराय गांव निवासी दीपक कुमार यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को सुबह 9 बजे उनके पिता श्रीपाल यादव ई रिक्शा लेकर घर से निकले। शाम तक उनसे बात हुई। शाम के बाद उनका नंबर बंद आ रहा है और वह घर नहीं पहुंचे हैं। हर संभावित स्थान पर खोज की गई। पर श्रीपाल यादव की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।