छतरपुर में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने स्वाभिमान पर्व क्विज में चयनित कृषकों को भेजा लाखों का पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र, राज्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर सौंपा
भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में चयनित 3 छात्रों को 1-1 का पुरस्कार मिला
स्व सहायता समूहों के मृदाशिल्प, हैण्डलूम एवं विभिन्न स्थानीय उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी रहीं आकर्षण का केंद्र
---
छतरपुर शहर के नगर पालिका प्रांगण में 71वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस रविवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों एवं जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्यमंत्री ने छतरपुर जिले में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में रिंग रोड, हाईवे सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। वहीं, जिले में मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित म.प्र. की परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में विकास के साथ प्रदेश अग्रणी है। उन्होंने म.प्र और छतरपुर को विकास के पथ पर और आंगे ले जाने का अव्हान भी किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एएसपी श्री आदित्य पटले सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही जिले के स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजन, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज में चयनित तीन कृषकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदाय किया गया लाखों की पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने कृषकों को वितरित किए। जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता (जसवंत सिंह) को ट्रैक्टर के लिए 7,26,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार विजेता (देवेंद्र लोधी) को बुलेट मोटर के लिए 1,68,000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार विजेता (अरविंद कुशवाहा) को ई-स्कूटी के लिए 1,20,000 रुपए कीे राशि शामिल है।
इसके साथ ही संस्कृति विभाग अंतर्गत स्थापित श्री कृष्ण पाथिक न्यास द्वारा भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित 3 स्कूली छात्रों देव तिवारी (सांदीपनि विद्यालय छतरपुर), करण कुमार अहिरवार (ग्यानोदय विद्यालय घुवारा) एवं मवेन्द्र सिंह (इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव) को 1-1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रमाण पत्र सहित प्रदान की गई।
राज्यमंत्री ने स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद खरीदकर महिलाओं का बढ़ाया प्रोत्साहन
म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला छतरपुर के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें राज्यमंत्री ने ने रोशनी स्वसहायता समूह धमना के मृदाशिल्प (टेराकोटा) के विभिन्न उत्पाद कलात्मक दीपक, मूर्तियां आदि का अवलोकन किया और दीपकों का सेट खरीदा। इसी प्रकार मलादेवी स्वसहायता समूह कैथोकर की सीमा आर्या द्वारा लगाई गई हैंडलूम वस्त्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दो बेडशीट खरीदीं एवं सांतेश्वर स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित पापड़ एवं दाल की बरी खरीदकर महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने उद्योग विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
स्कूली बच्चों ने प्रदेश पर केंद्रित आकर्षक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमें क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल के छात्रों द्वारा 1857 आजादी की लड़ाई पर म्यूजिकल ड्रामा, डीपीएस स्कूल के छात्रोें ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम, महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा सुख का दाता सबका साथी म.प्र एवं म्हारों न्यारो मध्यप्रदेश गीत की प्रस्तुति दी गई एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा भी उठो जवान देश की वसंधरा पुकारती गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की गई। साथ ही मंच का संचालन श्रीनिवास नायक, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल भरतौली द्वारा किया गया।
CM Madhya Pradesh
Dilip Ahirwar
Jansampark Madhya Pradesh
Sagar Commissioner
Collector Office Chattarpur
#chhatarpur #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay