बिछिया: नेशनल हाईवे 30 पर अंजनिया घाटी में राखड़ से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
नेशनल हाईवे 30 पर अंजनिया घाटी में एक बड़ा हादसा टल गया,आज बुधवार की शाम 4 बजकर 45 मिनट पर जब राखड़ (फ्लाई ऐश) से भरा एक लोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए। ट्रक घाटी के घुमावदार मोड़ पर तेज रफ्तार में था, तभी चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर