कैमूर में महिला सिपाही का सोशल मीडिया वीडियो वायरल, प्रशासनिक गोपनीयता पर उठे सवाल!
कैमूर जिले में तैनात एक महिला सिपाही का सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
आरोप है कि वीडियो के जरिए पुलिस विभाग से जुड़ी ऐसी जानकारियां या दृश्य सार्वजनिक हुए हैं, जिनको लेकर प्रशासनिक गोपनीयता और विभागीय नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या ड्यूटी के दौरान या विभागीय परिसर से सोशल मीडिया कंटेंट बनाना नियमों के अनुरूप है? क्या इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच या कार्रवाई होगी?
Patna Rural, Patna | Sep 22, 2026