अमरिया: अमरिया के जोशी कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन, अखंड महानाम संकीर्तन का शुभारंभ
अमरिया तहसील क्षेत्र के बंगाली जोशी कॉलोनी में तीन दिवसीय अखंड महानाम संकीर्तन से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में इकट्ठा हुईं। सुबह पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की। सिर पर कलश रखकर महिलाएं भजन गाते और जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति