कुंदा: कुन्दा में ₹16 लाख की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी थी सवा तीन किलो अफीम
Kunda, Chatra | Apr 22, 2026 चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगाँव में छापेमारी कर 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया। इस दौरान नन्दकिशोर गंझू को गिरफ्तार किया गया, जो अपने घर से ही अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे