सारंगपुर: सारंगपुर गोलावाड़ी में पुलिस की दबिश, गांजा स्मैक के साथ मां-बेटे सहित 5 गिरफ्तार, ₹1.39 लाख का मादक पदार्थ जब्त
सारंगपुर के गोलावाडी में 3 थानों की पुलिस सहित 40 जवानों ने एक साथ दबी देकर रुखसार बी ,हफीजुल्ला ,शमशाद बि, जफर, फारुख गिरफ्तार किया है ।जिनके पास से 3 किलो 50 ग्राम गांजा ,35 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत 1लाख 39 हजार रुपए है ।थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया मां बेटा सहित 5 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।