सारंगपुर: भोपाल: भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह से सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल ने की मुलाकात
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत से सारंगपुर विधायक राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने उनके कार्यालय में गुरुवार को करीब शाम 5:00 बजे मुलाकात की। जहां कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान राजगढ़ जिले से कई कार्यकर्ताओं ने भी राजेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर चर्चा की।