बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने खजूरिया चक्क में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
खजूरिया चक्क में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, बहादुरपुर पुलिस को रविवार को शाम लगभग सात बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खजूरिया चक्क में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से खजूरिया चक्क निवासी राम सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।