बखरी: मोहनपुर में बखरी एसडीओ ने नव-निर्मित एपीएचसी भवन का किया उद्घाटन
बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में नवनिर्मित एपीएचसी भवन का एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने शनिवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब मोहनपुर पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बखरी प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अब उनके घर पर ही प्रसव सेवा एवं विभिन्न प्रकार की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी।