हेरहंज: एसपी ने हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण किया, पुराने मामले निपटाने व गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने शुक्रवार को हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों व विभिन्न पंजियों की बारीकी से जांच की। लंबित एवं पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की बात कही l