दमोह: भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, शहर के पी जी कॉलेज का मामला
Damoh, Damoh | Feb 19, 2024 लो.स. निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय में प्रतिदिन विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत दमोह जिले के समस्त महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश, द्वारा यह कार्यक्रम कराया जा रहा है