दमोह: सिंग्रामपुर शासकीय हाई स्कूल में परीक्षा कॉपी भरकर लाने के नकल प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Feb 19, 2024 दमोह जिले के सिंग्रामपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आज दोपहर के वक्त संचालित वार्ड परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के द्वारा घर से उत्तर पुस्तिका भरकर लाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद कलेक्टर के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच उपरांत विधिवत कार्यवाही की जायेगी।